झारखंड के बोकारो की तेजस्विनी सिंह ने upsc सिविल सेवा परीक्षा 2025 के इंटरव्यू राउंड में सबसे अधिक अंक प्राप्त किए तेजस्विनी सिंह की ऑल इंडिया रैंक 62 रही इंटरव्यू राउंड में उन्हें 275 में से 225 अंक मिले इंटरव्यू में शामिल 958 उम्मीदवारों में यह सबसे अधिक अंक रहे इसी परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल करने वाले अनुज अग्निहोत्री को इंटरव्यू में 204 अंक मिले तेजस्विनी सिंह के मुख्य परीक्षा में 782 अंक रहे और कुल अंक 1007 बने

टॉप रैंकर्स के इंटरव्यू अंक

UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 में अनुज अग्निहोत्री ने 1071 अंक हासिल कर ऑल इंडिया रैंक 1 प्राप्त की उनके मुख्य परीक्षा में 867 अंक और इंटरव्यू में 204 अंक रहे दूसरे स्थान पर राजेश्वरी सुवे एम के रहीं जिनके कुल 1067 अंक रहे उनके मुख्य परीक्षा में 865 अंक और इंटरव्यू में 202 अंक आए तीसरे स्थान पर अकांक्षा ढुल रहीं जिनके कुल 1057 अंक रहे अकांक्षा ढुल के मुख्य परीक्षा में 864 अंक और इंटरव्यू में 193 अंक दर्ज हुए

इंटरव्यू में सबसे कम अंक

इस परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 602 प्राप्त करने वाले दीपक बघेल को इंटरव्यू में सबसे कम अंक मिले दीपक बघेल के इंटरव्यू में 132 अंक आए मुख्य परीक्षा में उन्हें 814 अंक प्राप्त हुए इस तरह उनके कुल अंक 946 बने

तेजस्विनी सिंह की पढ़ाई और पृष्ठभूमि

बोकारो की रहने वाली तेजस्विनी सिंह ने UPSCसिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 62 प्राप्त की उन्होंने यह सफलता पहले प्रयास में हासिल की तेजस्विनी सिंह की प्रारंभिक पढ़ाई डीपीएस बोकारो में हुई जहां उन्होंने नर्सरी से लेकर 12वीं तक पढ़ाई पूरी की वर्ष 2018 में 12वीं के बाद उन्होंने बीआईटी मेसरा से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की पढ़ाई के दौरान उन्होंने मैनेजमेंट की तैयारी भी की और आईआईएम कैट में 99.84 परसेंटाइल हासिल किया पढ़ाई पूरी करने के बाद तेजस्विनी सिंह बेंगलुरु की एक कंपनी में दो वर्षों तक काम करती रहीं पिछले एक वर्ष से वह बोकारो में अपने घर पर रहकर UPSCकी तैयारी कर रही थीं

परिवार और शिक्षा से जुड़ा माहौल

तेजस्विनी सिंह के पिता राजेश कुमार बोकारो स्टील प्लांट में जनरल मैनेजर हैं उनकी माता डॉ पल्लवी प्रवीण बीएस सिटी कॉलेज बोकारो में वनस्पति विज्ञान विभाग की अध्यक्ष हैं तेजस्विनी सिंह बिहार के भागलपुर जिले में कहलगांव के नंदलालपुर निवासी स्वर्गीय ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह और प्रोफेसर मीरा सिंह की नतिनी हैं उनके मामा डॉ कुमार सुनीत और मामी कृषि वैज्ञानिक डॉ ममता कुमारी ने बताया कि तेजस्विनी सिंह की सफलता से परिवार और क्षेत्र में खुशी है

UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 का परिणाम

सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम 6 मार्च 2026 को जारी किया गया सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 25 मई 2025 को आयोजित हुई थी इस परीक्षा के लिए 9,37,876 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था और 5,76,793 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए अगस्त 2025 में आयोजित मुख्य परीक्षा के लिए 14,161 उम्मीदवार चयनित हुए व्यक्तित्व परीक्षण के लिए 2,736 उम्मीदवार पहुंचे आयोग ने विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति के लिए 958 उम्मीदवारों की सिफारिश की इनमें 659 पुरुष और 299 महिलाएं शामिल हैं चयनित उम्मीदवारों में 317 सामान्य वर्ग 104 ईडब्ल्यूएस 306 ओबीसी 158 एससी और 73 एसटी वर्ग से हैं