अनूप जलोटा के बयान ने ए आर रहमान को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

दोबारा हिंदू बनने की सलाह! अनूप जलोटा के बयान से मचा सियासी और फिल्मी बवाल

ए आर रहमान ने हाल ही में कहा था कि पिछले 8 सालों से उनके काम में काफी कमी आई है उन्होंने इसके पीछे पॉलिटिकल पावर में शिफ्ट को एक वजह बताया था इसके साथ ही उन्होंने यह इशारा भी किया था कि इसके पीछे कम्युनल सोच भी एक कारण हो सकती है. रहमान के इस बयान के बाद फिल्म और संगीत जगत में इस पर चर्चा शुरू हो गई थी उन्होंने यह बात एक इंटरव्यू के दौरान कही थी, जिसमें उन्होंने अपने करियर से जुड़े अनुभव साझा किए थे

अनूप जलोटा ने दिया सार्वजनिक बयान

ए आर रहमान के इसी बयान पर अब अनूप जलोटा की प्रतिक्रिया सामने आई है अनूप जलोटा उन सेलेब्स में गिने जाते हैं जो किसी भी मुद्दे पर अपनी राय खुलकर रखते हैं एक इंटरव्यू में अनूप जलोटा ने कहा कि ए आर रहमान पहले हिंदू थे और बाद में उन्होंने इस्लाम धर्म अपना लिया उन्होंने कहा कि इसके बाद रहमान ने बहुत काम किया, बहुत नाम कमाया और लोगों के दिलों में अच्छी जगह बनाई

दोबारा हिंदू बनने की सलाह

अनूप जलोटा ने अपने बयान में कहा कि अगर यह बात सच मानी जाए कि भारत में मुस्लिम होने की वजह से ए आर रहमान को फिल्मों में म्यूजिक देने का काम नहीं मिल रहा है, तो उन्हें दोबारा हिंदू हो जाना चाहिए उन्होंने यह भी कहा कि अगर हिंदू बनने के बाद रहमान को फिर से फिल्में मिलना शुरू हो जाएं तो इससे यह साफ हो जाएगा कि असली वजह क्या है अनूप जलोटा ने इसे अपनी सलाह बताते हुए कहा कि रहमान ऐसा करके खुद देख सकते हैं कि फर्क पड़ता है या नहीं

अनूप जलोटा का दावा रहमान को मिला है काम

इस पूरे मुद्दे पर अनूप जलोटा ने एक और बात भी कही उन्होंने कहा कि यह कहना पूरी तरह सही नहीं है कि ए आर रहमान को काम नहीं मिल रहा अनूप जलोटा के अनुसार रहमान ने सिर्फ 5 साल में 25 साउथ फिल्मों में काम किया है उन्होंने कहा कि इससे ज्यादा काम भी किया जा सकता है, लेकिन यह कहना गलत होगा कि रहमान को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया है उन्होंने यह भी कहा कि रहमान ने कई बड़े प्रोजेक्ट्स दिए हैं और लगातार सक्रिय रहे हैं

बीबीसी एशियन नेटवर्क में रहमान की बात

ए आर रहमान ने बीबीसी एशियन नेटवर्क को दिए इंटरव्यू में अपने अनुभव साझा किए थे उन्होंने कहा था कि अपने करियर की शुरुआत के दौरान हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें भेदभाव का सामना नहीं करना पड़ा हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि पिछले 8 सालों में चीजें बदली हैं रहमान के मुताबिक अब ऐसे लोग फैसले ले रहे हैं जो खुद क्रिएटिव नहीं हैं, लेकिन उनके पास पावर है

कम्युनल सोच की ओर किया इशारा

ए आर रहमान ने अपने बयान में यह भी कहा था कि यह बदलाव कम्युनल सोच की वजह से भी हो सकता है, लेकिन यह सब उनके सामने सीधे तौर पर नहीं हुआ उन्होंने बताया कि कई बार ऐसा सुनने में आता है कि किसी प्रोजेक्ट के लिए उन्हें बुक किया गया था, लेकिन बाद में म्यूजिक कंपनी ने किसी और कंपोजर को हायर कर लिया रहमान ने कहा कि उन्होंने इन बातों को लेकर कभी खुलकर शिकायत नहीं की

परिवार के साथ समय बिताने की बात

ए आर रहमान ने इंटरव्यू में यह भी कहा था कि इन सब बातों के बीच वह अपने परिवार के साथ समय बिताने की कोशिश करते हैं उन्होंने कहा कि वह खुद को शांत रखने और अपने काम पर ध्यान देने की कोशिश करते हैं रहमान के इस बयान के बाद कई लोगों ने अलग अलग प्रतिक्रियाएं दी थीं अब अनूप जलोटा की टिप्पणी के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है और इसे लेकर अलग अलग बातें कही जा रही हैं

इसको भी पढ़ें – बीबीसी इंटरव्यू के बाद ए आर रहमान पर बवाल: क्या धर्म बना काम कम मिलने की वजह?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *