ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति यानी गुरु की चाल को हमेशा से बहुत अहम माना गया है जब भी गुरु अपनी चाल बदलते हैं या किसी राशि में गोचर करते हैं तो उसका असर राशिचक्र की सभी 12 राशियों पर किसी न किसी रूप में जरूर पड़ता है अभी तक गुरु करीब 120 दिनों से वक्री चाल में चल रहे थे 11 मार्च से गुरु मार्गी हो जाएंगे यानी वे अब सीधी चाल में आ जाएंगे यह बदलाव कई राशियों के लिए राहत और नई शुरुआत लेकर आएगा

कन्या राशि को मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ

गुरु के मार्गी होने का सबसे ज्यादा असर कन्या राशि पर पड़ने वाला है कन्या राशि के दसवें यानी कर्म भाव में गुरु मार्गी होंगे जिससे इस राशि के जातकों की जिंदगी में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे यह बदलाव पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों मोर्चों पर असरदार रहेगा कन्या राशि के अलावा सिंह और कर्क राशि वालों की जिंदगी में भी यह बदलाव पॉजिटिव असर डालेगा कुछ राशियों के लिए यह समय कुछ दिनों के लिए थोड़ा तनाव भी ला सकता है.

प्रोफेशनल लाइफ में आएगी तरक्की

कन्या राशि के जातकों के लिए काम-काज के मोर्चे पर यह समय काफी अच्छा रहने वाला है ऑफिस में सफलता के कई मौके मिलेंगे जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं उन्हें नया ऑफर मिल सकता है गुरु का कर्म भाव में मार्गी होना इस राशि के जातकों को काम में पूरा सहयोग देगा जो काम पहले रुके हुए थे या जिनमें देरी हो रही थी वे अब आगे बढ़ेंगे

पर्सनल लाइफ और रिश्तों में आएगा सुधार

प्रोफेशनल के साथ-साथ पर्सनल जिंदगी में भी कन्या राशि वालों को अच्छे बदलाव महसूस होंगे घर-परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा जो बातें पहले साफ नहीं थीं वे अब धीरे-धीरे क्लियर होती जाएंगी इस दौरान इनका आत्मविश्वास भी अलग स्तर पर रहेगा जिससे रिश्तों में भी बेहतरी आएगी परिवार में तालमेल बढ़ेगा और आपसी समझ मजबूत होगी

बिजनेस में मुनाफे का मौका

जो कन्या राशि के जातक व्यापार से जुड़े हैं उनके लिए 11 मार्च के बाद का समय अच्छा रहने वाला है अच्छी पार्टनरशिप मिलने के आसार हैं कुछ लोगों को ऐसी डील मिल सकती है जो पिछले कई नुकसान की भरपाई कर सके गुरु का मार्गी होना बिजनेस से जुड़े लोगों को नई दिशा देगा और उनके प्रयासों को नतीजों तक पहुंचाने में मदद करेगा

स्वास्थ्य और स्टूडेंट्स के लिए अच्छी खबर

कन्या राशि वालों की सेहत में भी सुधार देखने को मिलेगा 11 मार्च के बाद से ये लोग खुद को ज्यादा ऊर्जावान महसूस करेंगे खान-पान में भी अच्छे बदलाव आ सकते हैं इस राशि के जो छात्र हैं उनके लिए भी यह समय अच्छा रहेगा एग्जाम में अच्छे नतीजे मिलने की उम्मीद है पढ़ाई में मन लगेगा और मेहनत का फल जरूर मिलेगा